पेयजल समस्या को लेकर नगरपालिका, जलदाय विभाग व उपखंड कार्यालय में दिया ज्ञापन

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । दांता कस्बे के वार्ड नं. 3 कॉलोनी बरालिया की ढ़ाणी के वार्डवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर नगरपालिका, जलदाय विभाग तथा उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलोनी में पिछले लगभग 25 वर्षों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कॉलोनी में पानी की कोई उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे सभी निवासियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के हर घर में पानी का टेंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति की जा रही है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या अत्यधिक बढ़ जाती है। कई बार दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी परेशानी होती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कॉलोनी में नई बोरवेल/ट्यूबवेल करवाकर पाईपलाइन डलवाकर हर घर का अलग-अलग पानी का कनेक्शन जल्द से जल्द उचित व्यवस्था से करवाए ताकि सभी कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके। इस दौरान दांता के वार्डवासी मौजूद रहे।

You might also like