भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि ग्राम रथ अभियान में सभी पदाधिकारी भाग ले। कहा कि ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाएं बताएं, उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनकी मॉनिटरिंग करें, लाभार्थी योजनाओं के बारे में बताएं। कहा कि 22 से 24 जून तक जयपुर में आयोजित किसान मेला के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दें और उसमें भाग लेने के लिए कहें। कहा कि सभी पदाधिकारी कार्य विभाजन करते हुए काम की निरंतर मॉनिटरिंग करें।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने ग्राम रथ अभियान एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में राजेश रोलन, रामावतार रूंथला, रमेश जलधारी, नेमीचंद कुमावत, अजय खर्रा, महेंद्र जोशी, नंदलाल बिजारणियां, करण सिंह, प्रभु सिंह सेवद, जितेंद्र माथुर, गोविंद बिजारणिया, श्रीहरि बियानी, सुमित्रा सैनी, डॉ. अर्चना पुरोहित, गजेंद्र चारण, बनवारी यादव, रामचंद्र बगडिय़ा, प्रियंका बाजिया आदि मौजूद रहे।