श्री राम गौशाला में गौ चिकित्सालय का शिलान्यास
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । श्री रामनिवास साबू पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट बैंगलोर द्वारा श्रीराम गौशाला लोसल में भव्य गौ चिकित्सालय भवन बनाया जाएगा। गुरूवार को इसका भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन के साथ साथ ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण भी रखा गया। इस अवसर पर धोद विधायक गोवर्धन वर्मा अस्पताल के भामाशाह श्रीराम साबू कमल साबू आचार्य पंडित महावीर प्रसाद जोशी भामाशाह नारायण सिंह नरूका ओमप्रकाश कुमावत दिलीप खेतान मानक चंद गौड़ बलदेवाराम सुंडा रतनलाल महला नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इस्माइल नागोरी , पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन लाल बाजियां,ओमप्रकाश बिजारणियां नेता प्रतिपक्ष बी आर हरिपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष जोधराज रैगर कॉग्रेस अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा मुकेश चितावत विकास खेतान महेश स्वामी घासीराम भार्गव नटवरलाल पंसारी मूलचंद कालिका विकास पटवारी हेमराज कुमावत शंकर कुमावत शरीफ कुरैशी नासिर नाज डॉ गोविंद राम कुचामन वाले गणेश राम सुंडा सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहें । इस अवसर पर गौ रक्षा दल टीम का साफा और माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया ।धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और जो यह कार्य करता उसका भविष्य उज्जवल होता है साथ ही विधायक ने गौशाला में पर्याप्त रोशनी हो इसके लिए हाई मार्क्स लाइट लगाने की घोषणा भी की साथ नगर के भामाशाह नारायण सिंह नरूका ने कर्मचारी आवास निर्माण की घोषणा की साथ ही समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कालिका ने बताया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौशाला में एक स्थाई फंड का निर्माण किया जा रहा है जिसकी राशि करीब 5 करोड रुपए होगी उक्त राशि गौशाला की आपातकालीन स्थिति में चलाने के लिए साथ ही गौशाला को आत्मनिर्भर करने के लिए यह मुहिम प्रारंभ की गई है और भामाशाह परिवार का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया जिसमें सर्वप्रथम भामाशाह भंवरलाल जी मग़रासी वालों ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की । मंच संचालन मास्टर सत्यनारायण रोहलन ने किया।