प्रतिभाओं के सम्मान को जुटा धोबी समाज
निसं
जयपुर (नवयत्न)। श्री धोबी युवा शक्ति मंच सोसायटी (रजि.) राजस्थान द्वारा 31 मई 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गंगा माता मंदिर, जनाना अस्पताल के सामने, स्टेशन रोड, चांदपोल में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा (थुनिया) ने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का शुभारंभ राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही नवचयनित सरकारी सेवाओं में चयनित समाज के सदस्यों सहित 250 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायकगण, आईपीएस, आरजेएस एवं आरएएस अधिकारी बतौर अतिथि शामिल होंगे। ये सभी अधिकारी बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी देंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में विजय टांक, सुनील चौधरी, सुनील सांखला, राजेश खाटवा, सुशील, रवि, गणेश, लोकेश, संजीव, अनिल, राकेश, सौरभ, सुनील, नरेंद्र, हंसराज, सिकन्दर, आशीष, जगदीश, विकाश, अजय और विक्की सहित युवा शक्ति मंच के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।