प्रधानाचार्य पर लगाए गए झूठे आरोपों के विरोध में शिक्षक संगठनों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति,तारानगर (चूरू) संबंध संगठन- राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, एबीआरएसएम ,शिक्षक संघ अंबेडकर ,रेसला,शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय तारानगर के प्रधानाचार्य पर लगाए गए झूठे आरोपों के विरोध एवं निष्पक्ष जांच हेतु संयुक्त ज्ञापन उपखंड अधिकारी तारानगर को सोपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय अधिकारी से करवाने व झूठे आरोप लगाकर राज कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में इंद्राज स्वामी मंत्री ( शिक्षक संघ शेखावत), जयप्रकाश शर्मा (अध्यक्ष एबीआरएसएम), राजेंद्र किरोड़ीवाल ( मंत्री एबीआरएसएम ), जेठाराम (अध्यक्ष अंबेडकर संघ), राकेश धेतरवाल (अध्यक्ष रेसला), अशोक कुमार सारण (अध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ), विजय सिंह जाखड़, मंगल सिंह, मदनलाल, चंद्रशेखर कसवा, अशोक यादव, राजेंद्र धेतरवाल, शिवकुमार सारण, अनीता शेखू, कंचन जांगिड़, सरोज , नीलम, सिया, पूनम, विना, अविनाश गोदारा, आनंद सिंह आदि अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे।