सात दिवसीय भागवत कथा 20 मई से

ललित दाधीच

राजलदेसर (नवयत्न ) । राजलदेसर में स्व. महावीर प्रसाद व स्व. शकुंतला देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 20 मई से व 26 मई तक होगा । आयोजनकर्ता सुशील शर्मा ,राजेन्द्र शर्मा ,मनोज शर्मा ,भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि 20 मई को प्रातः 8 बजे से इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा रवाना होगी जो कथा स्थल श्री राम स्कूल पहुँचेगी । जहाँ ऋषिकेश के कथा वाचक हरिशरण महाराज के द्वारा कथा का रसास्वादन किया जाएगा । कथा का समय दोपहर 12:15 बजे से प्रभु की इच्छा तक । वही प्रतिदिन नृत्य 5 बजे प्रभात फेरी के बाद अमृत प्रवचन का भी आयोजन होगा । आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है

You might also like