आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत

नंदलाल गौड़
लोसल ‌ (नवयत्न) । धोद पुलिस थाना इलाके के जससुपुरा गांव में गुरुवार देर शाम को तेज आंधी के दौरान एक पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे दबने से रघुवीर कंवर की मौत हो गई ‌। महिला को जब परिजनों ने पेड़ के नीचे दबे हुए देखा तो उसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल लोसल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रघुवीर कंवर शाम को खेत में बकरियां चराने गई थी ‌। इसी दौरान मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी शुरू हो गया।आंधी तूफान इतना तेज था कि खेत में खड़ा खेरी का पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जब महिला वापस नहीं लोटी तो परिजन उन्हें देखने के लिए खेत में पहुंचे। जहां पर उन्होंने महिला को पेड के नीचे दबा हुआ पाया। उन्हें इसके बाद उपजिला अस्पताल लोसल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

You might also like