ग्रामीणों ने किया भामाशाहों का स्वागत

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । गोगामेड़ी बुचावास में ग्रामीणों द्वारा भामाशाह का स्वागत किया गया। भगत अर्जुन लाल सुथार जिनकी इच्छा थी कि गोगामेड़ी के आगे चौक एवं सड़क बने और मंदिर के नजदीक चबूतरा और पीपल के उपर से 11000 बिजली की लाइन थीं जो पक्षी को नुक़सान ओर पीपल का पेड़ जला रही थी वह हटाई जाए। गांव के लोगो द्वारा बिजली विभाग को अवगत करवाए जाने पर बिजली के तार बदल दिए गए, जिससे पीपल ओर पक्षी की रक्षा हुई। साथ ही शानदार चौक का निर्माण हुआ जिस पर ग्रामीणों जनों द्वारा चौक निर्माण करवाने में सहयोग करने वाले भामाशाहों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभुराम गौड़, वीरेंद्र सिंह राजवी अर्जुन लाल सुथार, बृजलाल सोनी, राजू चारण,भंवरलाल मेघवाल, खिवाराम प्रजापत शिवकुमार पाड़िया, देवीलाल, राजेंद्र चितारा, बीरबल स्वामी, लोकपाल दुबे आदि ग्रामीण मौजूद थे।

You might also like