स्व. डॉ. रामप्रसाद खींचड़ की पुण्य तिथि पर समिति ने की गौ सेवा

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में देवकिशन स्मृति सेवा समिति के वरिष्ठ संरक्षक इन्द्राज खींचड़ के भतीजे स्व. डॉ राम प्रसाद खींचड़ की पुण्य तिथि पर पिंजरापोल गौशाला में गौवंश को खल लापसी खिलाई गई व श्रीकृष्ण पिंजरापोल गौशाला व चिकित्सालय में उदासर के पुज्य संत दयानाथ महाराज के सानिध्य में 45000/- की दवाईयां व सर्जीकल सामग्री प्रदान की। गौशाला समिति के वासुदेव चाकलान व अंजनी कुमार ने संतश्री का स्वागत अभिनन्दन किया व निरन्तर बहुमूल्य सहयोग के लिए समिति का धन्यवाद किया।दयानाथ महाराज ने गौशाला का अवलोकन किया व गौवंश को गुड़ खिलाया। अपना घर में भी समिति द्वारा प्रभु जनों को भोजन करवाया गया।

You might also like