भागवत कथा का शुभारंभ
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में रानी शक्ति महिला मंडल ने शास्त्री नगर में स्थित रानी शक्ति मंदिर में पुरषोतम/अधिक मास में भागवत कथा का आयोजन किया है। कथा पूरे अधिक मास चलेगी व कथा का समय शाम 5.30 बजे से 7 बजे होगा । कथा के प्रथम दिन शिवभगवान कम्मा, रामलाल पारीक, नन्दकिशोर महर्षि, एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने भागवत कथा की पूजा अर्चना की व कथा वाचक पंडितजी श्री रमेश जी का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर दुर्गेश चोटिया, विजयकुमार बाँठोलिया, राजेन्द्र जालान,शंकर कम्मा, पवन खेमका, राजेन्द्र लाटा, चन्दा सोनी, रेखा लाटा, ममता जोशी, सुशीला खेमका, रेखा जालान, अरुणा पोद्दार, मंजू, विमला नोहाल, सुमित्रा महर्षि, विमला पीपलवा व कई महिलायें मौजूद थी।