पोलादास हनुमान मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, 251 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । श्री पोलादास हनुमान मन्दिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक महोत्सव के पहले दिन श्री रघुनाथ जी मन्दिर, श्रीमाधोपुर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 251 मंगल कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं और बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
भव्य कलश यात्रा, गूंजे जयकारे
सोमवार को रघुनाथ जी मन्दिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा रवाना हुई। मुख्य मार्गों से होती हुई यह यात्रा जब कथा स्थल श्री पोलादास हनुमान मन्दिर पहुंची, तो पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
रितम जी कौशिक करेंगी कथा रसपान।
मंदिर पुजारी पूरण महाराज ने बताया कि आज 18 मई से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन आगामी 24 मई तक चलेगा। कथा व्यास रितम कौशिक भक्तों को प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराएंगी।