बाईपास पर पलटा ट्रेलर, सड़क पर बिखरा पशु आहार

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । गुजरात से हरियाणा जा रहा पशु आहार (खल) से भरा एक ट्रेलर सोमवार को श्रीमाधोपुर बाईपास पर ढाल्यावास चौराहे के पास पलट गया। यह हादसा सड़क पर अचानक गाय आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हुआ। जानकारी के अनुसार, चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में लदे पशु आहार के कई कट्टे फट गए और सामग्री सड़क किनारे दूर तक बिखर गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर का चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में सहयोग किया।

You might also like