प्रधानमंत्री मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में सभी पांच नॉर्डिक देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे

एजेंसी

नई दिल्ली (नवयत्न)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, सतत विकास और व्यापार जैसे क्षेत्रों में नॉर्डिक देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। 

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, आइसलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टडॉटिर और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन भी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा है कि यह  सम्मेलन नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंधों को, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और नवाचार; हरित परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक क्षेत्र में, एक अधिक रणनीतिक आयाम प्रदान करेगा।
शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टडॉटिर और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
You might also like