पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का आगमन, होटल हवेली पर स्वागत

संजय सोनी

झुंझुनू (नवयत्न)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश चौधरी का कल (मंगलवार) सुबह 11 बजे झुंझुनू में आगमन होगा।

जानकारी के अनुसार चौधरी चूरू से सीकर जाते हुए झुंझुनूं पहुंचेंगे। इस दौरान जयपुर-सीकर रोड स्थित होटल हवेली पर भूपेश सोनी , विजय सोनी (चिड़ावा), मनीष ठोलिया, देवेन्द्र कुमावत , अशोक मोदी एवं जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।

You might also like