श्री अग्रवाल महिला सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय स्टेशन रोड़ स्थित श्री अग्रसेन भवन में श्री अग्रवाल महिला सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी मीरा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं बबीता मंगलूनिया की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष बबीता मंगलूनिया, मंत्री सुमन मिरनका, कोषाध्यक्ष अनु तोदी, उपाध्यक्ष सुमन जाजोदिया, सहअध्यक्ष संजना जालान, उपमंत्री राखी तोदी, सहमंत्री राधिका खेतान, सहकोषाध्यक्ष स्नेहलता क्याल, सांस्कृतिक मंत्री नीलिमा मंगलूनिया, खेल मंत्री पूजा अग्रवाल, प्रेस सचिव मोनिका शोभासरिया, मीडिया प्रभारी दीपा तोदी, संरक्षक मीरा गुप्ता, किरण कंदोई व रितु गाड़ोदिया को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रियंका गोयनका, रेनू तोदी, उषा मोदी, पायल सर्राफ, निशा खेतान, निशा खेतान, वीणा खेतान, पूजा क्याल, हेमलता अग्रवाल, प्रियंका खेतान, सपना बेड़िया, सुमन खेतान, मानसून पंसारी, अंजू जालान, दीपिका मोर, उर्मिला अग्रवाल, ममता अग्रवाल, माया मित्तल, विजयलक्ष्मी बगड़िया, अंशु मोर को चुना गया। सभी सदस्यों ने मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।