भीषण गर्मी को देखते हुए पेंशनर्स समाज ने राहगीरों के लिए लगाई प्याऊ

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा-तारानगर (चूरू) के सौजन्य से डॉ.मातुसिंह राठौड़ के नेतृत्व में अत्यधिक गर्मी को मध्यनजर रखते हुए कोर्ट के सामने नवरत्न मल शर्मा की निगरानी एवं सहयोग से उनके होटल परिसर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में जीताराम जान्दू ने अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे आदि की व्यवस्था हेतु अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डॉ.मातुसिंह राठौड़, हेतराम भाकर, जयप्रकाश स्वामी आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किये। शुभारंभ के समय नवरत्न मल शर्मा, लक्ष्मीनारायण फण्डण, रूपराम थालोड़, रामजीलाल सहारण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में पालाराम जिंदल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

You might also like