अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अन्तर्गत हुई पंजीकृत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के प्रतिनिधि विनोद बच्छावत के सान्निध्य में अणुव्रत समिति की ट्रस्ट डीड संबंधी कार्यवाही संपूर्ण होने के साथ ही अब स्थानीय समिति अणुविभा की प्रतिनिधि संस्था के रूप में पंजीकृत हो गई है । समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि अणुविभा के निर्देशानुसार बच्छावत के मार्गदर्शन तैयार की गई ट्रस्ट डीड का तहसील कार्यालय में पंजीकरण करवाया गया । केंद्रीय प्रतिनिधि विनोद बच्छावत ने कहा कि इस अनुबंध से समिति द्वारा संपादित कार्यों व गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी तत्परता के साथ अल्प समय में करवाने के लिए डॉ. त्र्यंबक शर्मा का विशेष आभार प्रकट किया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ ने अणुव्रत आंदोलन को गति प्रदान करने का आह्वान करते हुए आगामी 5 जून ( विश्व पर्यावरण दिवस पर ) पांच सौ ईको फ्रेंडली कैरी बैग्स वितरित करवाने की घोषणा की । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अरुण रामगढ़िया, सह मंत्री नरेन्द्र सांकृत्य , कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम दायमा तथा परामर्शद प्रताप बोथरा आदि उपस्थित थे।