गौधन को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर मनाया पुजारी का जन्मदिन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम के पुजारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी का जन्मदिन स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में गौधन को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर मनाया। भाजपा के पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा करवाकर पुजारी के जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कुसुमदेसर के पूर्व सरपंच पवन सिंह राठौड़ एवं पूर्व पार्षद अरविन्द इंदौरिया ने धर्मवीर पुजारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की पुजारी ने अपने जिलाध्यक्ष पद का निर्वहन करते हुए एक कुशल संगठनकर्ता रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए निर्भीक एवं निडर होकर निर्णय लेकर एक साहसी अध्यक्ष होने का परिचय दिया था। वे हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाने में अथक प्रयास करते थे। सभी कार्यकर्ताओं ने पुजारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हुए दीर्घायु प्राप्त करने की कामना की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ओबीसी अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाशचंद्र पारीक , शंकरलाल कम्मा , हनुमान बारवाल , अनूप पीपलवा , रामकृष्ण माटोलिया , कालूराम भार्गव , पूर्णमल गोदारा , मदनलाल सैनी , भरत सैनी , नारायण प्रसाद दायमा , बंशीधर स्वामी , रामौतार रक्षक ,गौरीशंकर कम्मा , नेमीचंद हारित, मुंशीराम गौड , लीलाधर प्रजापत , रामचंद्र ठेकेदार , पवन कुमार तिवाड़ी,परमेश्वर लाल प्रजापत , नूर मोहम्मद , बुला भाटी , सीताराम महर्षि , राधेश्याम महर्षि, विष्णु स्वामी , सुरजमल स्वामी , नवल शर्मा , दिनेश रांकावत ,मुरारीलाल सांखोलिया, राधेश्याम शर्मा, शिवा शर्मा , पूनमचंद सोनी , महेश भार्गव , गिरधारी भार्गव , कन्हैया लाल स्वामी , पवन मिस्त्री , संजय धर्ड़, सुनील जोशी , इशाक मोहमद , ईश्वर बबेरवाल , किशन जांगिड़, रामगोपाल पारीक, पवन धरड़, बीरबल भार्गव , राकेश सोनी , पुष्कर स्वामी, दौलतराम , श्रीराम खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।