पुलिस का संडे ऑन साइकिल अभियान

डी. के. सैनी

जयपुर (नवयत्न)। फिट इंडिया मिशन के तहत जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से “संडे ऑन साइकिल” अभियान का एक विशेष संस्करण 24 मई रविवार को प्रातः 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केवल साइकिलिंग ही नहीं, बल्कि योग, जुम्बा, रनिंग और रोप स्किपिंग जैसी अन्य फिटनेस गतिविधियां भी शामिल की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ आम नागरिक भी बड़ी संख्या में भाग ले सकें।

उन्होंने बताया कि योग कार्यक्रम के उपरांत साइकिल रैली पुलिस लाइन, कमिश्नरेट से प्रारंभ होकर छोटी चौपड़, सांगानेरी गेट, एमआई रोड होते हुए पुनः पुलिस लाइन, आयुक्तालय, जयपुर पहुंचेगी।

जयपुर पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस फिटनेस अभियान से जुड़ें और स्वस्थ जयपुर की पहल को सफल बनाएं।

You might also like