पुलिस के जवानों ने चलाई साइकिल व किया योगा
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । संडेजा ऑन साइकिल अभियान के तहत रविवार को पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने साइकिल चलाई तथा योगाभ्यास किया। उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्म्ड बटालियन द्वितीय विनीत कुमार बंसल के द्वारा जारी आदेशानुसार रविवार की सुबह संडे ऑन साइकिल अभियान का जिले भर में आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत चूरू जिला पुलिस द्वारा साईकलिंग के साथ-साथ योग, जुंबा और रोप स्किपिंग आदि गतिविधियों का सामुहिक रुप से जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एसपी निश्चय प्रसाद एम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, पुलिसकर्मियों के परिवारजन, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, स्कूल व कॉलेज के बच्चों सहित लगभग 270 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाईन चूरू स्थित परेड ग्राउंड मे योगा व जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात मन पुलिस अधीक्षक चूरू ने जागरूकता हेतु पुलिस लाईन चूरू से साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो पुलिस लाईन चूरू से कलेक्ट्रेट सर्किल, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, पंखा सर्किल, आपणी योजना होते हुए पुलिस लाईन चूरू पहुंची।
रतनगढ़ में डीवाईएसपी इनसार अली व सीआई गौरव खिड़िया के निर्देशन में सीओ ऑफिस, रतनगढ़ पुलिस थाना एवं जीआरपी के जवानों व अधिकारियों ने साइकिल चलाई। सीओ ऑफिस से शुरू हुई साइकलिंग पुलिया संख्या चार, अशोक स्तम्भ एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची, जहां पर डीवाईएसपी के निर्देशन में योग, रन एवं रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।