डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की आम सभा आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनू (नवयत्न) ।  स्थानीय मेघवाल समाज भवन में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष हेमाराम रोहलन की अध्यक्षता में सोसायटी की तहसील शाखा गठन के लिये आमसभा का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष डालू राम जोरम व जिला संरक्षक सदस्य चेना राम लोरोली भी थे। साधारण सभा मे तहसील शाखा के प्रमुख पदों पर सर्वसहमति से चयन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष गोविंद राम बरवड़, ध्यावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भँवर लाल बावरी, सचिव छिगना राम रैगर का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष नानू राम नायक, मंगलपुरा, भंवर लाल रैगर,लाडनूँ, कोषाध्यक्ष हरी राम गांधी ढिंगसरी,.सयुंक्त सचिव मुकेश खींची को शामिल किया गया। इस अवसर पर गोविंद राम बरवड़, छगना राम गरवा, पूर्णा राम लाछड़ी, राजेन्द्र सरपंच,शिक्षक संघ,ब्लॉक अध्यक्ष मगना राम बिठुडा,रेखा राम सोलंकी,सदासुख आसोटा,काना राम रायधना, लक्ष्मण राम कसूम्बी,नानू राम नायक, भंवर लाल रैगर,ओम प्रकाश, हरी राम गांधी,रामकुवार ढिंगसरी सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

You might also like