तहसील कार्यालय के सामने पेड़ों की कटाई के विरोध में शुरू हुई जनजागृति मुहिम
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने बिना अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई करने के विरोध में ग्रामीणों की ओर से जनजागृति अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पोस्टर व बैनर के माध्यम से आमजन को पेड़ों के प्रति जागरूकता किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने “मुझे मत काटो, मुझे जीने दो” मुहिम के तहत जनजागृति अभियान शुरू किया गया। अभियान के डॉ. मोहित सक्सेना ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कटाई आने वाले समय में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा कर सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति को पेड़ बचाने और नए पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय के सामने काफी वर्ष पुराने पेड़ लगे हुए हैं। तीन दिन पहले कुछ लोगों ने पेड़ों को धराशाई कर दिया है। इस दौरान पेड़ काटने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से पेड़ों की अवैध रूप से कटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहसील के सामने ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी व तहसीलदार सुनील कुमार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश कर मामले में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रही है वहीं कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे है। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा, गोकुल चंद सैनी, चंदगीराम सैनी,
संजय सुरोलिया, निकेश पारीक, संदीप योगी, अशोक तूनवाल, विनोद शर्मा, भूपेंद्र सोढा, मनोज मेहरड़ा, हिमांशु कुमावत, योषित सक्सेना, अनिका सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।