एसपी यादव का दौरा, नई पुलिस चौकी व स्टाफ बढ़ाने की उठी मांग
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। जिले में नव पदस्थ ज्ञानचंद यादव ने मंगलवार को लाडनूं सर्किल के विभिन्न पुलिस थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पहले जसवंतगढ़ पुलिस थाना पहुंचकर थाना व्यवस्थाओं की जानकारी ली, इसके बाद वे पुलिस थाना लाडनूं पहुंचे, जहां उन्होंने सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था एवं जनसहभागिता पर चर्चा की। बैठक में चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी ने ईदुल अजहा की नमाज के समय और स्वच्छता बनाए रखने के बारे में अवगत करवाया। ओसवाल समाज प्रतिनिधि छतरसिंह बेद ने सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठकें पुलिस थाने के बजाय पुलिस चौकी में आयोजित करने का सुझाव दिया। वहीं पत्रकार शंकर आकाश ने एसपी के समक्ष लाडनूं-गोपालपुरा रोड पर नई पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पुलिस चौकी बनने से आने-जाने वाले संदिग्ध एवं अपराधियों पर निगरानी रखने में सहायता मिलेगी तथा महिला कॉलेज की सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी। इस दौरान एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने पुलिस थाने में नफरी बढ़ाने, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था मजबूत करने एवं अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर जताई चिंता:
एसपी ज्ञानचंद यादव ने कहा कि वर्तमान में पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है तथा प्रशिक्षण पूर्ण होते ही जिन थानों में स्टाफ की कमी है वहां आवश्यकतानुसार नए कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस थानों में पर्याप्त जाब्ते की व्यवस्था की जाएगी। बैठक के दौरान एसपी यादव ने आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और ड्रग्स की लत को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान सीओ जितेंद्र सिंह, सीआई शिंभू दयाल मीणा, तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे सहित पुलिस कर्मी एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।