राष्ट्रीय सैनी सभा ने श्रवण कुमार सैनी को नियुक्त किया जिला अध्यक्ष
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । देश के अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सैनी सभा के द्वारा राजस्थान मैं जिला इकाई तक के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी की अभिशंषा पर प्रदेश महासचिव डॉ शिवकुमार सैनी ने झुंझुनू शहर के निवासी श्रवण कुमार सैनी पुत्र श्री नथ मल सैनी, निवासी फौजी का मोहल्ला वार्ड नंबर 24 को राष्ट्रीय सैनी सभा का झुंझुनू जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
श्रवण कुमार सैनी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें मार्च 2020 में राष्ट्रीय सैनी सभा का झुंझुनू विधानसभा अध्यक्ष भी बनाया गया था, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समाज सेवा और कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रवण कुमार सैनी वर्तमान में राजस्थान टेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और जनहित कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार देखने को मिलती रही है।
राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान द्वारा प्रदेश में मजबूत संगठन निर्माण और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से लगातार नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। श्रवण कुमार सैनी की नियुक्ति से झुंझुनू जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि “राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। संगठन को झुंझुनू जिले में और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही झुंझुनू इकाई जून में संगठनात्मक विस्तार को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे।