पद्मनी एकादशी पर गोशाला में गौ सवामणी, गायों को खिलाए तरबूज

निसं
बुगाला (नवयत्न) । पद्मनी एकादशी के पावन अवसर पर बुगाला स्थित पं गणेश नारायण सुरभि गोशाला में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैप्टन महेश बुगालिया ने बताया कि इस दौरान गौभक्तों ने गौ सवामणी का आयोजन कर गायों को हरा चारा, गुड़, लापसी एवं तरबूज खिलाए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गौसेवकों ने भाग लेकर गोमाता की पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य किए।गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पद्मनी एकादशी पर गौ सेवा करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने गायों के लिए सवामणी लगाई और गर्मी को देखते हुए तरबूज खिलाकर सेवा की। इस अवसर पर उपस्थित गौभक्तों ने नियमित रूप से गौशाला सहयोग का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा से जुड़ने का संदेश दिया।इस मौके पर शिवनारायण बुगालिया, मनोहर सिंह शेखावत,महावीर स्वामी,महेंद्र केडिया,हरीराम जांगिड़, मामराज बुगालिया,महीपाल कुमावत,पवन शेखावत, महावीर बुगालिया,नीतीश स्वामी आदि ने सेवाएं दी।

You might also like