सहायक कलेक्टर मुनेश कुमारी ने किया पदभार ग्रहण
माजेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । सहायक कलेक्टर (फास्ट ट्रेक) न्यायालय श्रीमाधोपुर में आर.ए .एस श्रीमती मुनेश कुमारी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बार एसोसिएशन श्रीमाधोपुर अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण यादव ने बताया कि सहायक कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने से न्यायालय में लम्बित मुकदमों की शीघ्र सुनवाई होकर आमजन को न्याय मिलने व प्रकरण शीघ्रता से निस्तारित होंगे । पदभार ग्रहण के इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार ,बार महासचिव धमेन्द्र सामोता , एडवोकेट झाबर भारणी,अनिल यादव ,हिमांशु शर्मा, फूल चन्द बिजारणिया , बजरंग यादव , रमेश वर्मा , सुभाष गुप्ता, विनोद सैनी , धर्मेन्द्र गुर्जर व सहायक कलेक्टर कार्यालय स्टाफ व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे। इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्रीमती मुनेश कुमारी ने अधिवक्ताओं से कहा कि बार व बैच मिलकर प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारण किये जाने हेतु सहयोग प्रदान करें ।