वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
माजेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ परिसर में पशुपालन विभाग एवं गोशाला प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत संगोष्ठी पशुपालन नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुड़ी के आतिथ्य एवं गोशाला प्रबंधन अध्यक्ष चैतन्य मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि सरकार ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करके जनजागरूकता संदेश पहुंचाने की मुहिम है। इससे पूर्व संगोष्ठी में शामिल प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं प्राकृतिक जल स्त्रोत कुएं, बावड़ियों आदि प्राचीन विरासतों को साफ सुथरा रखने एवं संरक्षण की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. कुड़ी ने कहा कि सरकार का अभियान वर्षा एवं भूजल संरक्षण को लेकर है, प्रत्येक व्यक्ति को अभियान की मूल उद्वेश्य को आत्मसात करने का संदेश दिया। वहीं गोशाला परिसर की बगीची में सफाई के लिए श्रमदान किया तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी भरा गया। इस दौरान गोशाला प्रबंधन उपाध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, सचिव मूलशंकर शर्मा, व्यवस्थापक महेश दीवान, प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य भरत शर्मा, महेश रामावत, पवन कुमावत, पूरण प्रजापत, डॉ. सरदार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत, प्रशांत दानोदिया, सीमा यादव, अर्चना मीणा, गुड़िया कुमावत, रोशन कुमावत, पवन सैनी, रोहित पलसानिया, बजरंग लाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में गोशाला प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य एवं गौसेवक मौजूद थे।