भामाशाह बागडोदिया परिवार की ओर से ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में लगाया वाटर कूलर
विनोद स्वामी
मुकुन्दगढ़ (नवयत्न) । मुकुंदगढ़ स्थित ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में वाटर कूलर लगाया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे स्व संतरा देवी एवं गोगराज बागडोदिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों जुगल किशोर बागडोदिया, दिनेश बागडोदिया एवं पवन कुमार बागडोदिया ने वाटर कूलर लगाया गया है। थानाधिकारी ताराचंद यादव, मुरारीलाल सिंघानिया सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार डोटासरा, पंडित सुभाष शर्मा ने फीता काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया। बागडोदिया परिवार के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगातार सक्रिय सहयोग देते रहे हैं। आयोजक संस्थाओं की ओर से अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की प्रेरणा से शुरू किए गए “शीतल जल सेवा अभियान” के तहत अब तक 23 वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले 20 वाटर कूलर लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बढ़ाकर अब 30 करने की तैयारी है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल, अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, कुलदीप सांखला, ब्रह्मदत्त बेरीवाला, नंदलाल चौधरी, कपिल मुरारका, अशोक मोदी, पप्पू शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।