निवासी चैतन्य मीणा का हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026 के लिए चयन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । हिंदी पत्रकारिता को इस वर्ष 200 वर्ष पूरे होने पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा भोपाल में 30 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर के 13 पत्रकारों को “हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026” के लिए चयन हुआ हैं। जिसमें सीकर जिले केअजीतगढ़ निवासी चैतन्य मीणा का नाम चयन समिति ने शामिल किया है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता 30 मई 1826 को प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था। इस दिन को उन सभी पत्रकारों, संपादकों और मीडिया कर्मियों के संघर्ष और साहस को सम्मान देने का अवसर है, जो समाज को जागरूक करने और निष्पक्ष खबरें पहुंचाने का काम करते हैं। शशि दीप न बताया कि प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में भोपाल में 30 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। “हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026” के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैस की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा देशभर से 13 पत्रकारों का चयन करके सूची जारी की गई है। जिसमें सीकर जिले केअजीतगढ़ निवासी चैतन्य मीणा का नाम जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के आधार पर चयन किया गया है। चैतन्य मीणा के अलावा उमा शंकर पांडेय चिरमिरी, छत्तीसगढ़, सुनील वर्मा -अकोदिया, फैज मोहम्मद – कोरबा, छत्तीसगढ़, पंडित दुष्यंत पंचोली राजगढ़, मुईन अख्तर खान हरदा, अरुण कंठालिया चित्तौड़गढ़, नईम मामू एवं मोहन प्रजापति बैतूल, प्रवीण चौधरी देवास, सलीम पठान देवास, सईद आलम इंदौर, कृष्णानंद शास्त्री भोपाल नाम शामिल हैं। उल्लखेनीय है कि चैतन्य मीणा को राज्य स्तरीय ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तरीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार एवं अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड 2022 से सम्मानित हो चुके है।