गर्मी से राहत के लिए नौ तपा में क्लब ने पिलाया ठंडा शरबत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । नौतपा के दौरान आमजन को गर्मी से राहत के लिए लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा स्थानीय घंटाघर के पास नीबू ओर केरी के शरबत का कैंप लगाकर राहगीरो को पिलाया। नौतपा के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी अत्यधिक गर्मी की संभावना को देखते हुए क्लब द्वारा कैंप लगाकर राहगीरो की सेवा की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ ओम प्रकाश गोदारा ने बताया कि क्लब के सेवा कार्यों के दौरान क्लब वरिष्ठ सदस्य सांवरमल तोषावड़ के सुझाव से भामाशाहों के सहयोग से घंटाघर के पास मीठे पानी का काउंटर लगाया गया है जिस से गर्मी के दौरान राहगीरों को राहत मिलेगी। कैंप के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी को समाजसेवी संस्था श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रदीप धर्ड ने जानकारी दी कि बढ़ती गर्मी की संभावना को देखते हुए क्लब द्वारा आगे भी ऐसे कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के दौलत राम दायमा, मो अनवर कुरैशी, गिरधारीलाल बाजोरिया, डॉ हीरालाल सोनी, गोपाल बामनोलिया, भीमराज प्रजापत, एडवोकेट रामावतार ठठेरा, एडवोकेट संजय कटारिया आदि उपस्थित रहे। रेवंतराम माली, मो जाफर ने स्वयं सेवी के रूप में सेवा प्रदान की।

You might also like