केरियर काउंसिल का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में हम कामगार समाज के तत्वावधान में पं. दिनदयाल उपाध्याय टाऊन हॉल में आयोजित केरियर काउंसिल का शुभारंभ संरक्षक श्रवण कुमार सोडा,अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल, मुख्य अतिथि सरदारशहर उपखंड अधिकारी रामकुमार, वर्मा, पड़िहारा अध्यक्ष नितिष हर्षवाल, राजलदेसर अध्यक्ष जयचंद महावर, हनुमानाराम मेघवाल, आदि ने मां सावित्रीबाई फुले, बाबासाहेब, विश्वकर्मा महाराज के चित्र फर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। सचिव बृजदीपक स्वामी ने शाब्दिक स्वागत के साथ कृषि विज्ञान के संबंध में जानकारी दी। कम्प्यूटर साइंस विशेषज्ञ पवन मिलिंडा ने कम्प्यूटर के जमाने में इसकी महती आवश्यकता बताते हुए सभी इसका ज्ञान रखें। मुख्य अतिथि सरदारशहर उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। तारानगर राजकीय कन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ अनामिका प्रजापत, जूनियर इंसट्रेकटर जे पी भाटी, शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार आलड़िया, राजकीय कालेज सीकर के सहायक प्रोफेसर डॉ थे डी सोनी, ला कालेज चूरू के प्राचार्य डॉ एस के सैनी, मेडिकल नर्सिंग कॉलेज चूरू के प्रिंसिपल बजरंग कुमार हर्षवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। संरक्षक श्रवण कुमार सोडा व हरिप्रसाद हर्षवाल ने आए हुए सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, राजेंद्र कुमार नोखवाल,फकीर चंद दानोदिया, विरेन्द्र कुमार बुनकर, मदनलाल, किशनलाल हर्षवाल,जयचंद महावर, तुलसीराम प्रजापति,लाल चंद प्रजापत, मंगतुराम मंडिवाल, भंवरलाल सांवा, रामचंद्र प्रजापत,पूर्णमल दानोदिया, एडवोकेट पुनम, मंजू मारवाल,सत्यपाल बौद्ध, गौरीशंकर सैनी, मनोज कुमार मेघवाल,लालचंद पंवार,सुरेश घारू, नंदलाल सैनी,मंजू मारवाला, राजेन्द्र मारोठिया, मोहनलाल मंडार, अनिल कुमार सियोता, भंवरलाल पेंटर,सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रिखा राम तालणिया व वरिष्ठ अध्यापक अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

You might also like