आकाशीय बिजली गिरने से सहमे लोग
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर में गत सायं आकाशीय बिजली गिरने से सराफ कुए के पास स्थित गोदावरी भवन की छत पर बनी पानी टंकी की पाइप लाइन एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तथा पाईप टूट गया। क्षेत्र में तेज आंधी के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी के दौरान तेज धमाके के साथ बिजली उक्त भवन पर गिरी, जिससे पूरे शहर के लोग दहशत में आ गए। तेज चमक व गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से लोगों में दहशत दिखाई दी। जब भवन पर बिजली गिरने की सूचना मिली, तो लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। भवन के व्यवस्थापक भारतभूषण पारीक ने बताया कि बिजली से छत पर रखी पानी की टंकी एवं टेरिस की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है और टंकी से जुड़ा पाईप लाईन अलग हो गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने से मलबा रास्ते पर बिखर गया।