अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक रविवार को किसान मजदूर भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पूर्णाराम सरावग ने की। बैठक में अगस्त माह में तारानगर में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन, बकाया फसल बीमा क्लेम, 765 केवी हाई टेंशन लाइन का मुआवजा, फाइनेंस कंपनियों की लूट कुर्की आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड निर्मल कुमार ने 21, 22, 23 अगस्त को तारानगर में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी व स्वागत समिति के गठन के बारे में जानकारी दी। पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह ने सरकारों की विफलता बताते हुए प्रदेश की विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। बैठक में 14 जून को तारानगर के इंद्रलोक भवन में स्वागत समिति का गठन करने का निर्णय लिया जिसकी तैयारियां बाबत सात सदस्य कमेटी का गठन किया गया। संचालक विक्रम सोनी ने किया। बैठक में उमराव सहारण, चिमनाराम पांडर, एडवोकेट मुकेश शर्मा, रमेश रामपुरा, काशीराम पूनिया, मनोहर लाल शर्मा, गोपीराम पुरोहित, विजयपाल गोस्वामी, नरेश घायल, दाताराम भाकर, सीताराम सहारण, श्योकरण भांभू, किशन शर्मा, नितेश उपाध्याय, धर्मपाल डागर आदि अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like