प्रमोद बैद सर्व सम्मति से अध्यक्ष बने

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा लाडनू की साधारण सभा की बैठक का आयोजन पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार के प्रांगण में हुआ। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।
पूर्व मीटिंग की पुष्टि व मंत्री प्रतिवेदन सभा के मंत्री राकेश कोचर ने प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। तत्पश्चात आय व्यय का ब्यौरा सभा के अध्यक्ष प्रकाश बेद ने प्रस्तुत किया। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सुपारसमल बेद व छत्रसिंह कोचर ने चुनाव मानव प्रक्रिया प्रारंभ की सत्र 2026- 28 के लिए प्रमोद बेद को सर्वसम्मति से सभी ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। व उम्मेद बोकडिंया को न्यासी निर्विरोध निर्वाचित किया गया । जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र खटेड,कोषाध्यक्ष महेंद्र बाफना, सह मंत्री रंणजीत दुगङ, प्रचार मंत्री मनोज गोलछा व सदस्य गण सभी मौजूद रहे । सभी ने ओम अर्हम की ध्वनि के द्वारा अध्यक्ष व न्यासी के निर्वाचन पर खूब-खूब बधाइयां दी। संयोजन सभा के सदस्य आलोक खटेड ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने जैन विश्व भारती में आचार्य श्री महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभा, मुख्य मुनि श्री महावीर कुमार आदि सभी चरित्र आत्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

You might also like