पूर्ण आहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार देर शाम को पूर्ण आहुति के साथ हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना एवं सावित्री देवी सिराधना की मुख्य यजमानी में श्रीधाम बरसाना वाले पंडित बिशम्भर दयाल महाराज ने विधि-विधान से यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के साथ पूर्ण आहुति दी। कथा वाचक पंडित बिशम्भर दयाल महाराज ने अपने समापन उद्बोधन में भक्तों को भागवत के महत्व और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आत्मिक शांति मिलती है। कथा के संपन्न होने पर 35 किलो खीर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर मंदिर महामंत्री अभीषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, राजेश दौचानिया, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, संजय जिंदड़, राजकुमार टेलर, राजेश नारवाल, आनंद शर्मा, रोहिताश्व स्वामी, रमेश कुमार, श्रवण सैन, पंडित सुमन तिवाड़ी, कमलसिंह, पप्पु अग्रवाल, बिमला कुमावत, मन्नु देवी, रेश्मा, मुकेश देवी, शशीबाला, मंजू देवी मान कंवर, मगन कंवर, बैला जोशी आदि श्रद्धांलूओं ने भाग लिया और पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

You might also like