शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

 

रणवीर सिंह 

चनाना (नवयत्न)। झुंझुनूं जिले के चनाना गांव में शुक्रवार को शहीद अमित नेहरा की प्रतिमा का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रतिमा का अनावरण झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बु ने माल्यार्पण कर किया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भाम्बु रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधान रोहिताश धांगड़ ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर शहीद के माता-पिता जयसिंह नेहरा एवं संतोष देवी का शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहीद की बड़ी बहन सुमन, पवन कुमार बुडानिया, मामा रामसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के बाद विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया तथा सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीद अमित नेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You might also like