तपेश त्यागी “सेवार्थ वसुंधरा गौरव सम्मान” से सम्मानित

सुरेंद्र शर्मा

सीकर (नवयत्न)। समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव हॉस्पिटल के निदेशक एवं समाजसेवी डॉ. तपेश त्यागी को “सेवार्थ वसुंधरा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। डॉ. तपेश त्यागी द्वारा चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है, जिसके लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डॉ. तपेश त्यागी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। डॉ. तपेश त्यागी ने इस सम्मान के लिए सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखेंगे।

You might also like