विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं परिंडा अभियान का शुभारंभ

ओमप्रकाश

नवलगढ़ (नवयत्न)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे के मुरारका गार्डन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडा बांधने का अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल के अयूब बिलू तथा जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने पौधारोपण कर एवं पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर अभियान का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मानवता का महत्वपूर्ण दायित्व है।

इस अवसर पर पार्षद महेंद्र सैनी, पार्षद अनिल शर्मा, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गुर्जर, पार्षद प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, विजय वाल्मीकि, प्रमोद शर्मा, अनिल सैनी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जयवीर गुजराती, भूपेश पारीक, अख्तर बारुदगरान, आदिल खत्री, मनोज गुर्जर, अंकित दाधीच, रामगोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like