भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश रैली
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भाजपा सरकार की विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेयजल, बिजली समस्या सहित जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। तारानगर विधानसभा क्षेत्र से आए सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के नेतृत्व में गढ़ चोक से मुख्य बाजार होते हुए नगरपालिका तक जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने हाथ मे सरकार विरोधी बैनर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना रोष प्रकट करते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। जंहा एसडीएम व तहसीलदार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बिजली, पानी, नहर सहित 10 सूत्री मांगों का मांगपत्र सौंपा। इससे पहले गढ़ चोक में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने सरकार व सरकार के नुमाइंदो को घेरते हुए आड़े हाथ लिया। सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफलम्हो चुकी है जिस कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है। राजस्थान प्रदेश सहित देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, डीजल-पैट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, बिजली कटौती, पेयजल की समस्या, पेपर लीक माफिया और बढ़ते अपराध चिंता का विषय बन गए हैं। केंद्र व राज्य भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। पिछले एक माह में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन बार बढऩे से रसोई का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी की क्रय शक्ति खत्म हो चुकी है। विधायक बुड़ानिया ने आगे कहा तारानगर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। सरकार के नुमाइंदों ने हर विभाग में दलाल बैठा रखें है जो मंथली वसूल रहे है कांग्रेस राज में उन दलालों व भ्रष्टाचार फैलाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा। चूरू सासंद राहुल कस्वा ने कहा भाजपा सरकार विकास के नाम पर लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने का काम करती है। मोदी के राज में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है जनता लूट रही है लेकिन इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। किसान विरोधी भाजपा के मुख्यमंत्री अपने आप को किसान का बेटा कहते है लेकिन उन्हें असल मे किसानों की कोई चिंता नहीं है।आने वाले समय में जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी और सबक सिखाके रहेगी। सुजानगड़ विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा प्रदेश में हर आदमी को महंगाई की मार सहनी पड़ रही है। गरीब व मध्यम वर्ग आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है भजनलाल सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रही है प्रदेश में क्या हो रहा है इनसे इनका कोई लेना देना नहीं है। फतेहपुर विधायक हाकम अली ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में अनेकों विकास कार्य हुए लेकिन अब विकास के पहिये के ब्रेक लगे हुए। भाजपा के लोग कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों का फीता काटने का काम कर रहे है। प्रदेश का मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से कोई निर्णय नहीं ले सकता है। भजनलाल सरकार रिमोट वाला रोबोट है और रिमोट दिल्ली से चलता है। सभा को विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिड़ोदी, निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, कांग्रेस नेता उमाशंकर शर्मा, हरिसिंह बेनीवाल, अभिषेक बुड़ानिया, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, तारानगर ब्लॉक अध्यक्ष मदन पांडिया, वेदप्रकाश सहारण, विमला कालवा, मोहरसिँह ज्याणी, जयदेवसिंह, बाबू हुसैन कुरेशी, राजकुमार बेनिवाल, हर्ष लाम्बा आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन कृष्ण सहारण ने किया। सभा में भागीरथ भामी, मानसिंह सैनी, कुंदन सैनी, दिनेश खंडेलवाल, मुंशी तेली, बाबूलाल सैनी, आसिफ चौहान, प्रताप मेघवाल, जासम खोखर, योगेश वर्मा, विकास सैनी, आरिफ तेली, प्रकाश खैरवा, रोहिताश सैनी, सुरजीत वर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।