अमरसिंहपूरा निवासी जितेश का राज्य स्तरीय सम्मान
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। बोर्ड परिक्षाओं व शिक्षा से संबंधित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले राजस्थान के 200 निजी शिक्षकों को गुरुवालय द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। जोधपुर जिले में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भल्लूराम खिचड़, (पूर्व संयुक्त निदेशक उदयपुर) व प्रेमचंद सांखला (पूर्व संयुक्त निदेशक जयपुर) थे। सम्मान समारोह में गणित विषय में जितेश कुमार का चयन हुआ जो वर्तमान में एसके पब्लिक स्कूल भावठड़ी में कार्यरत हैं। गुरूवालय द्वारा जितेश को मैडल व प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। जितेश के सम्मान पर स्कूल व गांव में खुशी का माहौल है।