मानसागर बालाजी धाम पर संगीतमय रामकथा कलश-यात्रा के साथ आज से

महेंद्र खडोलीय 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। पुरुषोत्तम मास के पवित्र महीने में श्याम मंदिर के पास स्थित मानसागर बालाजी धाम अजीतगढ पर महंत जीवादास के सानिध्य में 7 से 15 जून तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित संगीतमय 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन रात 7 से 10 बजे तक होगा। वृंदावन के प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पंडित बृजभूषण शास्त्री महाराज व्यास पीठ से कथा सुनाएंगे । कथा को लेकर रविवार की सुबह 8.30 बजे से भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालुगण -भक्तगण अपनी भावपूर्ण उपस्थिति देकर आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे।

You might also like