सेवा सरोकार के कार्य कर स्व. गोविंदराम बासोतिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। स्थानीय बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में विप्र फाउंडेशन जिला इकाई एवं नंदीशाला टीम के तत्वावधान में विफा संरक्षक राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया के पिता नवलगढ़ निवासी ब्राह्मण समाज के रत्न , भामाशाह, उद्योगपति एवं समाजसेवी रहे स्व. गोविंदराम बासोतिया की स्मृति में सेवा एवं सरोकार के कार्य कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत घुमंतू निराश्रित गायों एवं नंदियों को हरा चारा, हरी सब्जियां एवं फल खिलाए गए।परिंदों के लिए पेयजल हेतु परिंडे लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई।कीडी नगरों को सींचा गया तथा पौधारोपण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने स्व. बासोतिया के चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई थी।
विप्र फाउंडेशन एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने कहा कि स्व.गोविंदराम बासोतिया ने समाज उत्थान, शिक्षा,धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज में एक प्रेरणादायी पहचान बनाई। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
विफा जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि सेवा, संस्कार और समाजहित के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, मंत्री रमेश चौमाल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, मनोज व्यास, डब्ल्यू सुरोलिया, डा:भावना शर्मा, सपना राणासरिया , अमृत जोशी,श्यामसुंदर दाधीच, राकेश सहल, सुभाष जोशी, शिक्षाविद अशोक दाधीच, प्रमोद टीबड़ा, योग शिक्षक
सूरज कुमार, संगीता गुप्ता, सुनीता केडिया, उमा ढेड़िया, अनुराराधा सहित, सहित गणमान्यजन ने उपस्थित रहकर स्व. बासोतिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।