अन्तर्राष्ट्रीय खाद्य दिवस पर बुकलेट वितरित की
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस अभियान के अंतर्गत स्थानीय स्टेशन रोड़ , अस्पताल की कैंटीन, इंदिरा रसोई व बस स्टैंड सहित बाजार में दूकानदारो को खाद्धय पदार्थों के गुणवत्ता, मिलावट व साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने बताया कि दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता , मिलावट सहित कई बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक व गुणवत्ता खाद्य पदार्थ पर ध्यान देना चाहिए व फास्ट फूड से बचना चाहिए। वहीं दुकानदारों को साफ सफाई व गुणवत्ता पर ध्यान रखने की निर्देश भी दिए। खाद्य सुरक्षा संबंधित जानकारी की एक बुकलेट दुकानदारों को वितरित भी की गई।