भाजपा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार, महेंद्र छाबड़ी व करणसिंह बने महामंत्री

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी टाउनशीप स्थित भाजपा जनसंवाद कार्यालय में मंगलवार को खेतड़ी नगर मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव एवं संयोजक नरेश खटाणा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा खेतड़ी नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर तथा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी के निर्देशानुसार महेंद्र छाबड़ी एवं करणसिंह को संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश गुर्जर, मुंशीराम, सुलोचना मेघवाल, प्रताप मेघवाल, विनोद जांगिड़ एवं सतीश को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सोमवीर, केशरदेव कप्तान, रमेश सैनी, दयाराम, सुरेश देवी तथा राजबाला को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। देवेंद्र जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, अनिल पांडे को आईटी सेल प्रभारी, विजयसिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, नरेश खटाणा को मीडिया प्रभारी, कृष्ण कुमार को कार्यालय मंत्री, देवेंद्र को मन की बात प्रमुख तथा सुभाष को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में प्रीतम कुमार, प्रमोद जांगिड़, सुरेश कुमार, विकास एवं राजू कसाणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

You might also like