पूर्व मंत्री रिणवा ने भाजपा जिला प्रवक्ता बोथरा के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । भाजपा जिला प्रवक्ता पवन बोथरा के बड़े भाई विजय कुमार बोथरा के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने उनके निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। रिणवा ने विजय कुमार बोथरा के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और परिवार एकजुट होकर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, रतनगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव भगवान कम्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग गुर्जर, युवा नेता पवन सिंह राठौड़, नवल महर्षि, रामजी सरकार सहित भाजपा नेताओं , सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा गौशाला समिति के प्रतिनिधियों ने भी बोथरा निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के साथ राजलदेसर मंडल प्रभारी गिरधारी सिंह राठौड़, पड़िहारा मंडल प्रभारी मदन दाधीच, सोशल मीडिया जिला संयोजक अभय सोनी, सांवरमल सुथार, उमाशंकर दाधीच, मुकेश श्रीमाल, कालूराम तंवर, पवन पांडे, लालचंद पांडे, मदन सोनी, सेठी सुथार, श्याम सुंदर पांडे, शिव भगवान सोनी, शंकर पांडे एवं राजेश बैंद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like