संतों के सानिध्य में हुआ दो जांटी बालाजी मंदिर में रात्रि जागरण

निसं
बुगाला (नवयत्न) । गौभक्त विजयपाल सिंह एवं रवि शर्मा के बागेश्वर धाम से लौटने के उपलक्ष्य में बुगाला स्थित पं. गणेश नारायण सुरभि गोशाला के दो जांटी बालाजी मंदिर में सोमवार रात्रि को जागरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बालाजी महाराज के जयकारों के साथ भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम में इंद्रपुरा बगीची संत गोपाल दास,बिरहम नाथ केड, श्यामदास कदम कुंड व राजू महाराज लोहार्गल की उपस्थिति रही। इस दौरान भजन गायक घनश्याम, विष्णु स्वामी कारी,रिशाल सैनी, रोशन लाल भगेरा, रामकरण छापोली व नामदेव चिड़ावा से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रातभर चले जागरण में गणेश जी, हनुमानजी एवं अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया।श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। आयोजन के दौरान गोशाला परिवार एवं ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अंत में बालाजी महाराज की आरती कर सभी के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।

You might also like