हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 हजार रुपए का था ईनाम
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी पुलिस ने सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा में हुए हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 03 अप्रैल को सिंघाना थाने में रिपोर्ट प्राप्त हुई कि डूमोली निवासी मुकेश ऊर्फ टिंकु की ईशकपुरा के विजय ऊर्फ मिन्टु के साथ रंजीश चल रही थी। मृतक मुकेश इश्कपुरा अपने दोस्त योगेश गुर्जर व महीपाल गुर्जर ऊर्फ कालिया निवासी ईश्कपुरा से मिलने ग्राम ईश्कपुरा गया था, जहां पर विजय गुर्जर ऊर्फ मिन्टु अपने साथियों सोमवीर गुर्जर निवासी भोदन, अजीत भरगड़ निवासी भरगड़ा की ढाणी व अन्य के साथ मिलकर रास्ते में मुकेश ऊर्फ टिंकु के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और अपने साथीयों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने ईश्कपुरा हत्याकांड के आरोपी विजय उर्फ मिंटू, सोमवीर व अजीत, नरेश उर्फ नरसी को पूर्व में गिरफ्तार किया कर लिया था। वांछित आरोपी विकास उर्फ कालू पुत्र मामन निवासी रोजडा फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर सिंघाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, कांस्टेबल निवेश कुमार आदि शामिल थे।