वन विभाग की टीम पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, सरकारी गाडी को मारी थी टक्कर

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । जिले की वन विभाग की टीम ने देर रात को खेतड़ी के कालोटा क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर पत्थरों से भरे हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। इन तीनों ट्रैक्टरों की चालकों वार्ड नंबर 2 कोल्याली कालोटा निवासी रणजीत पुत्र बिरजू राम गुर्जर, ढाणी परमाका वाली कालोटा निवासी कालूराम पुत्र धुडाराम गुर्जर व जयचंद पुत्र झाबरमल के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
वन विभाग झुंझुनूं के सहायक वन उप संरक्षक कमलचंद ने बबाई थाने में मामला दर्ज करवाया कि अवैध खनन व अवैध खनिज परिवहन संबंधी प्राप्त मुख्य सूचना एवं तस्दीक आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग के स्टाफ के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहा था। पुलिस थाना उदयपुरवाटी का पुलिस दल भी साथ में था । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कालोटा क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर भरकर एक ट्रैक्टर ट्राली रसूलपुर की तरफ जा रही है ।सूचना पर रसूलपुर से झेरवा की ढाणी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली आती दिखाई दी ।चालक को रोकने के संकेत दिए गये, लेकिन चालक वाहन रोकने की बजाय तेज गति से भगाकर ले गया।पीछा करने के दौरान एक व्यक्ति जेली लेकर राजकीय बोलेरो वाहन में आगे बैठे सहायक वन संरक्षक हरेंद्र भाकर पर हमला किया। जिस गाड़ी का विंडशील्ड टूट गया पूछताछ पर उसे व्यक्ति का नाम ढाणी झेरवा निवासी मनीष पुत्र प्रहलाद फागणा था। पीछा करने के दौरान चालक में जानबूझकर लापरवाही पूर्व चलाते हुए वन विभाग की राजकीय वाहन बोलेरो को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्राली का हिस्सा बोले वाहन के बोनट के ऊपर चढ़ गया ।जिसे राजकीय वाहन को गंभीर क्षति हुई है। घटना के पश्चात चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा ।बाद में ट्रैक्टर ट्राली में भरे पत्थरो को खाली कर ट्राली को सीधा किया गया तथा ट्रेक्टर को मौके से निकाला गया। चालक का कृत्य अवैध खनिज परिवहन को छुपाने ,सरकारी कार्रवाई से बचने ,राजकीय कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे वैधानिक कार्यों में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य किया गया था ।इस मौके पर उपस्थित वन विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की जान एवं सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हुआ ।ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम कालूराम पुत्र धूडा राम निवासी परमा का की ढाणी बताया। अतः इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

You might also like