पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने की प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्यसभा के प्रत्याशी पूनियां व गुर्जर से मुलाकात
सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से आत्मीय भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के साथ सतत् संवाद संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं अभूतपूर्व मजबूती प्राप्त होगी तथा संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। इसी दौरान पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने भाजपा द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव-2026 हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनियां एवं अलका गुर्जर से भी आत्मीय भेंट कर उन्हें जीत की अग्रीम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रत्याशी राज्यसभा में राजस्थान के हितों, जनभावनाओं एवं विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से उठाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अपने अनुभव और जनसेवा के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने सभी नेताओं के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।