नगरपालिका शहरी सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में शहरी सेवा शिविर 2026 शुक्रवार 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाना है। शिविर का विधिवत शुभारंम्भ नगर पालिका द्वारा नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को किया गया। कैम्प के पहले दिन ही पालिका द्वारा कृषि भूमि पट्टा व भवन निर्माण स्वीकृति के 1-1 प्रकरण निस्तारित किये गये और 69-ए के 02 पट्टे वितरण किये गये। इसी क्रम में पालिका में त्वरित गति से 04 विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यू के 15 प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविरों में बहुत ज्यादा आम जन की सहभागिता रही। जनता द्वारा पालिका द्वारा किये गये कार्यों के लिए सराहना की गई। कैम्प में विद्युत, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिको की उपस्थिती रही। शिविर का उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ द्वारा शिविर का निरिक्षण किया गया अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी द्वारा शिविर में होने वाले कार्य, रियायतों आदि के बारे में जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी गई। उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर मे हो रहे कार्य की सराहना की गई।
एसडीएम को विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत:
शिविर में स्थानीय नागरिक राजेंद्र कुमार चोटिया ने एसडीएम ममता लहुआ को शहरी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। चोटिया ने बताया कि शहर में पानी की 5 से 7 दिन अंतराल में सप्लाई की समस्या होने से आमजन परेशान है। यहां रिपेयरिंग़ के नाम पर बार बार लाइट की कटौती की जा रही है। हाईवे से सटी हुई कृषि भूमि पर बिना भू रूपांतरण आवासीय कोलोनिया काटी जाने से होने वाले सरकारी राजस्व के नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया।

You might also like